शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह एक पानी की टंकी से पानी भरते समय जंगली भालू के हमला करने से छह लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गाजी गढ़ में पानी की टंकी से पानी भर रहे ग्रामीणों पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब छह ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। एक गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
