शिक्षा से होगा समाज का उत्थान: नरेंद्र कश्यप

शिक्षा से होगा समाज का उत्थान: नरेंद्र कश्यप

बिनौली: बिजवाड़ा गांव में गुरुवार को कश्यप समाज सम्मेलन एवं स्वागत समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अथिति राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को जरूरी बताया।
सम्मेलन में दिव्यांगजन विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं मुहिया करा रहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्यप समाज को ध्यान में रखते हुऐ मुझे मंत्री बनाया है। जिससे कश्यप समाज आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अपने बच्चो को संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाए। जिससे समाज के युवाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रो.भुल्लन कश्यप की अध्यक्षता तथा राहुल कश्यप के संचालन में हुए सममेलन में राकेश कश्यप, श्रीओम कश्यप, मोनू प्रजापति, प्रमोद कश्यप, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, अमरवीर कश्यप, कंवरपाल सिंह , मोसिन राजपूत,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *