शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में सोमवार को शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कालेज में अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने डॉ० राधाकृष्णन की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य तथा नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने मनोहर नृत्य प्रस्तुत किए।विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन गुरु शिष्य की परंपरा को समर्पित है। सनातन संस्कृति में गुरु को भगवान से भी उचित स्थान प्राप्त है। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने भी छात्राओं को संबोधित किया तथा सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *