शासन में पारदर्शिता के लिए टोल फ्री 1533 की शुरुआत

सहारनपुर। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार को प्रदेश स्तर पर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए एक और टोल फ्री नयी टेलीफोन सेवा 1533 जनता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार नयी टेक्नॉलाजी के साथ एक मॉडर्न एडमिनिस्ट्रेशन जनता को देने का प्रयास कर रही है। इससे जनता के प्रति जवाबदेही के साथ पूरे शासन में पारदर्शिता और गतिशीलता आयेगी। यह सरकार की ऐतिहासिक और आधुनिक शुरुआत है। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार दोपहर इमरजेंसी सेवाओं की तरह ही जन शिकायतों के लिए एक नयी टोल फ्री टेलीफोन सेवा 1533 जनता को समर्पित करते हुए बताया कि 1533 पर जिस स्थान से भी कॉल की जायेगी, उसी स्थान के निगम या नगर पालिका स्थित कंट्रोल रुम में यह कॉल पहुंचेगी और यदि वहां कॉल नहीं उठायी जायेगी तो लखनऊ निदेशालय में बने कंट्रोल रुम में यह शिकायत रिसीव की जायेगी, और फिर सम्बंधित निगम या नगरपालिका से पूछा जायेगा कि वहां कॉल क्यों नहीं ली गयी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस सेवा की मॉनेटरिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी इस सेवा की शुरुआत सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक रखी गयी है। उन्होंने सभी निगमों से उम्मीद जतायी कि वे इस सेवा को 24 घंटे चालू रखेंगे,चंूकि वहां आईसीसीसी से 24 घंटे सेवाएंे अपेक्षित है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि सभी 75 जिलों के निकायों में सेवा शुरु होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने सभी निगमों व निकायों के मेयर, नगरायुक्तों व अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वे 1533 के माध्यम से और बेहतर ढंग से जनता की सेवा कर सकेंगे। इसे आसानी से याद रखा जा सकेगा। नगर विकास मंत्री ने आशा व्यक्त की कि इससे जनता के प्रति जवाबदेही के साथ पूरे शासन में पारदर्शिता और गतिशीलता आयेगी। उन्हांेने कहा एक से एक नयी टेक्नीक आ गयी है, इस टेक्नीक का उपयोग हम जनसेवा को सुलभ बनाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि सरकार नयी टेक्नॉलाजी के साथ एक मॉडर्न एडमिनिस्ट्रेशन जनता को देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल, जियो और एयरटेल किसी भी नेटवर्क से 1533 पर मोबाइल या लैंडलाइन से डायल किया जा सकेगा। नगर विकास मंत्री ने सहारनपुर की नवनियुक्त नगरायुक्त गजल भारद्वाज से भी वर्चुअल संवाद करते हुए कंट्रोल रुम की स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली। नगरायुक्त ने बताया कि अभी निगम के डैडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मेें तीन शिफ्ट में ड्यूटी करायी जा रही है। नगरायुक्त ने नगर विकास मंत्री को आश्वस्त किया कि नयी सेवा 1533 के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए नगर निगम सहारनपुर उनकी कसौटी पर खरा उतरेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *