शामली में माहौल बिगाड़ने की साजिश! देवता पर फेंके गए मांस के टुकड़े

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जिसके चलते गांव सिक्का में भोमिया खेड़ा पर किसी असामाजिक तत्वों द्वारा मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। वही भोमिया खेड़ा के चारों तरफ लगभग 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़े हटवाए है। वही भूमि खेड़ा पर इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले तत्वों के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानिए क्या है मामला? 
बता दें कि घटना थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का की है। जहां पर कल दिन शनिवार को हवन यज्ञ और पूजन के साथ-साथ पूरे गांव में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं यह पर्व हर वर्ष मनाया जाता है। उसी के चलते कल दिन शनिवार को भी भूमिया खेड़े पर हवन और पूजन किया जाना था। जिसके लिए ग्रामीणों ने पूरी तैयारियां की हुई थी, लेकिन उस से ठीक 1 दिन पहले ही आज शुक्रवार को किसी असामाजिक तत्वों द्वारा भूमिया खेड़े के चारों तरफ मांस के टुकड़े फेंक दिए गए।

भूमिया खेड़ा के चारों तरफ लगभग 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके गए
वहीं भूमिया खेड़ा के चारों तरफ लगभग 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके गए हैं। इतना ही नहीं मांस के टुकड़े भूमिया खेड़ा के बाहर मुख्य सड़क पर भी डाले गए हैं। गांव सिक्का में इस तरह की यह पहली घटना है, जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। वहीं भूमिया खेड़े पर फेंके गए मांस के टुकड़े की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो पूरा गांव एकत्रित हो गया। जिसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़े भूमिया खेड़ा स्थल से हटवाए हैं। वहीं इस प्रकरण में ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। वहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच में जुट गई है।

शांति और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया- ग्राम प्रधान
गांव भूमिया खेड़ा पर फेंके गए मांस के टुकड़े की घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव में इस तरह की यह पहली घटना है। कल दिन शनिवार को गांव में हवन और यज्ञ होगा। जिसके बाद पूरे गांव में प्रसाद वितरण किया जाएगा, लेकिन उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना को अंजाम देना गांव में शांति और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। वहीं पुलिस को सूचना दे दी गई है इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

क्या कहती है पुलिस? 
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि ग्राम देवता पर जिस तरह मांस के टुकड़े फेंक कर घटना को अंजाम दिया गया है, उससे मामले की वीडियोग्राफी कराते हुए मांस के टुकड़ों को जांच के लिये भेजा जा रहा है। वहीं घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शामली में किसी भी रूप में शांति व्यवस्था व भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *