शादी के दिन दुल्हन ने किया ऐसा काम, दूल्हे ने घूसे व बेल्ट से पीटकर दुल्हन को किया घायल

शादी के दिन दुल्हन ने किया ऐसा काम, दूल्हे ने घूसे व बेल्ट से पीटकर दुल्हन को किया घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सुहागरात पर दुल्हन के सो जाने से दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसे लात घूसे व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। इस पर गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। जहां दोनों पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही है।

मामला जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक गांव की युवती का वहीं के निवासी युवक के साथ सोमवार को निकाह हुआ था। रात आठ बजे दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के घर पहुंच गई। रात में दुल्हन को नींद आ गई। इसी बात से नाराज दूल्हे ने उसे लात घूसे व बेल्ट से बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया। सुबह दुल्हन की सूचना पर उसके पिता ने मंगलपुर थाने में सूचना दी।

थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को थाने पर लाया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *