शांति भंग की आशंका में छह ग्रामीण गिरफ्तार


कैराना। दो अलग-अलग स्थानों पर झगड़ रहे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।
गांव भूरा निवासी एक पक्ष के मसव्वर व तासिम तथा दूसरे पक्ष के शफाकत और कौसर को गांव में ही खेत की मेड़ को लेकर झगड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, गांव अलीपुर में ब्रजपाल व सादीराम को सड़क पर गोबर डालने को लेकर झगड़ते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *