शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की

शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की

जौनपुर। जौनपुर जिले में जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के छह घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार जौनपुर जिले में जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात पिता इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उसने अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने वारदात से 6 घंटे बाद गांव से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *