व्यापारियों ने किया नवनियुक्त थाना प्रभारी को सम्मानित

बडौत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत जनपद बागपत के पदाधिकारियों द्वारा बड़ौत कोतवाली प्रभारी नवनियुक्त नोवेंद्र सिंह सिरोही को फूलों की माला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत और सम्मानित किया गया । जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता भूपेश बब्बर ने कहा व्यापारी वर्ग हमेशा से पुलिस प्रशासन का साथ देता आया है और आगे भी देता रहेगा। जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच में हमेशा सही तालमेल व समन्वय बने रहना चाहिए। कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही ने आश्वासन दिया कि व्यापारी वर्ग की हर संभव मदद की जाएगी और उनकी प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा व प्रशासन द्वारा पूर्ण रुप से सहयोग किया जाएगा। स्वागत करने में जिलाध्यक्ष व्यापारी नेता भूपेश बब्बर ,जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, जिला उपाध्यक्ष शोबी मलिक, अशोक चौधरी, राजा जमीरउद्दीन अब्बासी ,मनोज जैन, संदीप जैन ,अजय सोलंकी, अंकुर जैन ,विपिन जैन ,आशीष जैन, अमित जैन, शुभम जैन, संजय कुमार आदि अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *