व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

राजेंद्र गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णु दत्त पाराशर के साथ  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर पहुंचे वहां पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुप्ता ने कहा की सरकारी तंत्र द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और देश के प्रत्येक व्यापारी के साथ खड़ा है इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि सरकार ने जीएसटी कानून में इतनी जटिलताएं कर रखी है सीए वकील और अधिकारी तक भी सही ढंग से नहीं समझ पा रहे। भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी से अनुरोध है कि कानून की विसंगतियों को को दूर किया जाए। उनके साथ प्रांत संगठन मंत्री एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे बैठक में युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महासचिव श्यामसुंदर गर्ग एवं जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मनोज मित्तल ,अंकित जिंदल, खेकड़ा के व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुश जैन एवं सहयोगी गण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *