व्यापमं परीक्षा में ‘साॅल्वर’ के जरिए नौकरी पाने वाला आरक्षक गिरफ्तार

व्यापमं परीक्षा में ‘साॅल्वर’ के जरिए नौकरी पाने वाला आरक्षक गिरफ्तार

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाने में पदस्थ आरक्षक अजय गुर्जर को भोपाल से आए पुलिस के विशेष कार्य दल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसाव्यापमं परीक्षा में ‘साॅल्वर’ के जरिए नौकरी पाने वाला आरक्षक गिरफ्तार
भिंड, 04 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद चौराहा थाने में पदस्थ आरक्षक अजय गुर्जर को भोपाल से आए पुलिस के विशेष कार्य दल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटीएफ टीम आरक्षक गुर्जर को अपने साथ ले गयी है। आरक्षक के विरुद्ध मई महीने में एसटीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद कल देर शाम भोपाल से आई एसटीएफ की टीम ने भिंड जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और आरक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया। टीम आरक्षक को रात्रि में ही अपने साथ ले गयी।
बताया गया है कि मुरैना जिला निवासी अजय गुर्जर ने वर्ष 2012 में व्यापमं के जरिए निकली पुलिस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था। आरक्षक पर आरोप है कि उसने ”साल्वर” की मदद से व्यापमं की आरक्षक परीक्षा पास की थी। यह शिकायत भोपाल एसटीएफ को कुछ महीनों पहले प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद भोपाल एसटीएफ थाने में 30 मई को आरक्षक गुर्जर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरक्षक अजय गुर्जर की वर्तमान में पोस्टिंग गोहद चौराहा थाने में चल रही थी। र एसटीएफ टीम आरक्षक गुर्जर को अपने साथ ले गयी है। आरक्षक के विरुद्ध मई महीने में एसटीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद कल देर शाम भोपाल से आई एसटीएफ की टीम ने भिंड जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और आरक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया। टीम आरक्षक को रात्रि में ही अपने साथ ले गयी।
बताया गया है कि मुरैना जिला निवासी अजय गुर्जर ने वर्ष 2012 में व्यापमं के जरिए निकली पुलिस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था। आरक्षक पर आरोप है कि उसने ”साल्वर” की मदद से व्यापमं की आरक्षक परीक्षा पास की थी। यह शिकायत भोपाल एसटीएफ को कुछ महीनों पहले प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद भोपाल एसटीएफ थाने में 30 मई को आरक्षक गुर्जर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरक्षक अजय गुर्जर की वर्तमान में पोस्टिंग गोहद चौराहा थाने में चल रही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *