वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मो0नं0 के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी में उपस्थित होकर अपना आधार अनिवार्य रूप से करा लें प्रमाणीकरण

मेरठ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्रत्येक वृद्ध को अपना आधार प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। वृद्धावस्था पेंशन में आधार प्रमाणीकरण होने के पश्चात ही पेंशन धनराशि प्राप्त हो सकेगी। जनपद मेरठ के शहरी क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत कुल 9100 लाभार्थी है। जिनके सापेक्ष मात्र 3543 लाभार्थियों द्वारा ही आधार प्रमाणीकरण कराये गये शेष 5557 लाभार्थियों द्वारा अपना आधार प्रमाणीकरण नही कराया गया है। इस सम्बन्ध में नगर निगम की गाड़ियों से आधार प्रमाणीकरण कराने हेतु प्रचार-प्रसार एवं वार्ड में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिका के माध्यम से डोर-टू-डोर जाकर आधार एकत्र किये जाने की कार्यवाही की जी रही है।

उन्होने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के शेष लाभार्थी जिनके द्वारा अपनी पेंशन में आधार प्रमाणीकरण नही कराया गया है वह लाभार्थी अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक व मोबाईल नम्बर के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन कचहरी मेरठ में उपस्थित होकर अपना आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *