वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 किशोरियों की मौत, 9 घायल

एटा।  उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें किशोरियों की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे।

बता दें कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई। हादसे में सृष्टि (12 वर्ष) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15 वर्ष) पुत्री मानक चंद की मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं।  घायलों में आरती का हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आ जाने के कारण बादशाह मोड़ से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया। खाई में पानी भरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *