विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, लौहार, हलवाई, टोकरी बुनकर विधा में होंगे साक्षात्कार

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, लौहार, हलवाई, टोकरी बुनकर विधा में होंगे साक्षात्कार
06, 07, 10, 11, 12, 13, एवं 14 अक्टूबर को होंगे विभिन्न विधाओ में साक्षात्कार
मेरठ। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद के ऐसे पारम्परिक कारीगर जिनके द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री कुम्हार, लौहार, हलवाई, टोकरी बुनकर विधा में दिनांक 03.10.2022 तक आवेदन करने वाले का साक्षात्कार निम्नानुसार होना है।

उन्होने बताया कि दिनांक 06.10.2022 को बढई, 07.10.2022 को नाई, 10.10.2022 को राजमिस्त्री, 11.10.2022 को कुम्हार, 12.10.2022 को लौहार, 13.10.2022 को टोकरी बुनकर तथा 14.10.2022 को हलवाई विधा में साक्षात्कार 11.00 बजे से 02.00 बजे तक जिला उद्योग केन्द्र, सूरज कुण्ड मेरठ में होंगे। उन्होने बताया कि दर्जी एवं मोची विधा के साक्षात्कार 15.10.2022 के पश्चात् कराये जायेंगे।

उन्होने सभी आवेदकों को सूचित करते हुये बताया कि उपरोक्त दिनांक को कार्यदिवस एवं समय में कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, मेरठ में अपने आॅनलाईन आवेदन की प्रति व आधार कार्ड की प्रति के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार में उपस्थित आवेदक को कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु श्री चन्द्रसैन गौतम मो0नं0-8218163350 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *