विम्बल्डन ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की

ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (एईएलटीसी) ने विम्बल्डन ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के लिये 4.35 करोड़ पाउंड की रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है।

साल 2021 के मुकाबले 2022 में टेनिस प्रतियोगिताओं की इनामी राशि में 11.1 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। घास पर होने वाला सबसे पुराना टेनिस दंगल 27 जून से 10 जुलाई के बीच होने वाला है। तीन साल बाद पहली बार कोई चैम्पियनशिप पूरी क्षमता के साथ आयोजित हो रही है।

टूर्नामेंट के लिये आवंटित इनामी राशि में से पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20-20 लाख पाउंड दिये जाएंगे।

2020 में चैंपियनशिप के रद्द होने के बाद, उन खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के बदले कुल एक करोड़ पाउंड का भुगतान किया गया था जो उस वर्ष प्रतियोगिता में सीधे प्रवेश के लिए योग्य थे।

क्वालिफाइंग कॉम्पिटिशन प्राइज मनी फंड को 2021 की तुलना में 26 फीसदी और 2019 की तुलना में 48.1 फीसदी से बढ़ाया गया है। पहले दौर में हिस्सा लेने वाले मुख्य ड्रॉ एकल खिलाड़ी 50,000 पाउंड के लिये खेलेंगे।

व्हीलचेयर और क्वाड व्हीलचेयर आयोजनों के लिए कुल पुरस्कार राशि में 2021 की तुलना में 19.8 प्रतिशत की वृद्धि और 2019 की तुलना में 40.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।

डबल्स और मिक्स्ड डबल्स पुरस्कार राशि में 2021 में क्रमशः 9.6 और 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *