विधुत विभाग की लापरवाही के कारण खेत मे खडी गन्ने की फसल जलकर सुवाहा

छपरौली(राजसिह मलिक)। क्षेत्र के गाव लूहारा मे विधुत विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान के गन्ने के खेत मे विधुत लाईन का तार टुटने से करीब छ बीघा खेत मे खडी गन्ने की फसल जलकर सुवाहा हो गयी है। पीडित किसान ने विधुत विभाग से मुवावजे की गुहार लगायी है।
लुहारा गाव निवासी रामपाल पुत्त ब्रहमसिह किसान ने थाने पर तहरीर देते हुये बताया कि उसके खेत के ऊपर से विधुत की एल टी लाईन जा रही है। रामपाल ने बताया कि वह लाईन बहुत ही जजर हो रही है रविवार को विधुत लाईन का तार टुटकर गिरने से किसान की दस बीघा गन्ने के खेत जलकर कर राख हो गया है। खेत मे लगी आग को बुझाने के लिये किसानो ने अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही कर पाये किसान ने बताया की बार बार फायर बिग्रड को फोन पर सूचना दी गयी, लेकिन किसी ने सुध नही ली रामपाल ने बताया की विधुत लाईन के तार जजंर होने की शिकायत विधुत विभाग को दी गयी। विधुत विभाग ने कोई सुनवाही नही की पीडित किसान ने विधुत विभाग से गन्ने की जली फसल का मुवावजा दिलाने की माग की है। विधुत विभाग के अधिकारियो से मामले की जानकारी करने के लिये प्रयास किया तो विधुत विभाग के किसी भी अधिकारी ने फोन रिसिव नही किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *