विधिक सेवा साक्षरता शिविर के आयोजन में जनसामान्य को किया गया जागरूक

विधिक सेवा साक्षरता शिविर के आयोजन में जनसामान्य को किया गया जागरूक

सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में राधेश्याम शर्मा तहसीलदार एवं सचिव, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण नकुड़ की अध्यक्षता में विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार राधेश्याम शर्मा द्वारा बच्चों को बाल अधिकार एवं विधिक योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में बच्चों को चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली हेल्पलाईन नम्बर 15100 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लैण्डलाईन नम्बर 0132-2711441 महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090 व पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 112 डायल करने के बारे में जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार नकुड़ राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को अगर उनके साथ स्कूल, घर या किसी भी अन्य स्थान पर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो वह अपने माता-पिता या घर से किसी अन्य बड़े को बिना किसी डर या संकोच के घटना जानकारी दें। बच्चों को यह भी बताया गया कि वह किसी अंजान व्यक्ति से ना तो बात करें तथा उसके द्वारा दी गयी किसी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार कोई भी जरूरतमंद अपनी समस्या जारी किये गये नम्बरों पर बताकर सहायता प्राप्त कर सकता है। शिविर में कलेक्ट्रेट मि0नि0 संघ के जिला महामंत्री निशांत कुमार व जगबीर सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता, नकुड़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशांक सागर, मोहर्रिर जुडिशियल, तहसीलदार नकुड़ द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *