Posted indelhi विद्रोही गुट के सहारे भाजपा जीतना चाहती है नागालैंड में चुनाव : कांग्रेस Posted by admin August 18, 2022No CommentsPosted indelhi नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल पहले नागालैंड समस्या के समाधान की घोषणा कर झूठ बोला था और अब 2023 में विद्रोही गुट के बल पर विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस के नागालैंड के प्रभारी महासचिव अजय कुमार तथा नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष के थेरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ बोल कर गुमराह कर रहे और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने 03 अगस्त 2015 में कहा था कि नागा समस्या का समाधान हो गया है। प्रधानमंत्री ने तब दावा किया था कि उनकी सरकार ने 60 साल की नागा समस्या का समाधान कर दिया है। उनका कहना था कि यह आश्चर्य की बात है कि भारत सरकार नागालैंड के संगठनों से बात कर समस्या का समाधन करती है, लेकिन किसी को पता नहीं चलता है। समझौते को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ऐसा काम करती है और झूठ बोल कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ समझौता नहीं करती है और ईमानदारी से काम करने पर विश्वास करती है। उनका कहना था कि 1985 में कांग्रेस ने असम समझौता किया और उसके बाद असम में विधानसभा चुनाव हार गई थी, लेकिन भाजपा सिर्फ चुनावी जीत के लिए काम करती है और देश की सुरक्षा की कीमत पर समझौता करती हैं और चुनाव जीतती हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि नागालैंड में विद्रोही संगठन भाजपा गठबंधन सरकार की मदद करते हैं उनका कहना था कि अगला विधानसभा चुनाव भी भजपा विद्रोही संगठन की मदद से जीतना चाहती है इसलिए नागा समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्रोही गुट भाजपा को जिताने के लिए काम करते है। उनका कहना था कि अगर भाजपा ने नागालैंड में समस्या के समाधान का समझौता किया था तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। Post Views: 5 admin View All Posts Post navigation Previous Post मुजफ्फरनगर में वोल्वो बस डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, यात्रियों में मची चीखपुकारNext Postभारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी
कांग्रेस के नागालैंड के प्रभारी महासचिव अजय कुमार तथा नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष के थेरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ बोल कर गुमराह कर रहे और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने 03 अगस्त 2015 में कहा था कि नागा समस्या का समाधान हो गया है। प्रधानमंत्री ने तब दावा किया था कि उनकी सरकार ने 60 साल की नागा समस्या का समाधान कर दिया है। उनका कहना था कि यह आश्चर्य की बात है कि भारत सरकार नागालैंड के संगठनों से बात कर समस्या का समाधन करती है, लेकिन किसी को पता नहीं चलता है। समझौते को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ऐसा काम करती है और झूठ बोल कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के साथ समझौता नहीं करती है और ईमानदारी से काम करने पर विश्वास करती है। उनका कहना था कि 1985 में कांग्रेस ने असम समझौता किया और उसके बाद असम में विधानसभा चुनाव हार गई थी, लेकिन भाजपा सिर्फ चुनावी जीत के लिए काम करती है और देश की सुरक्षा की कीमत पर समझौता करती हैं और चुनाव जीतती हैं। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि नागालैंड में विद्रोही संगठन भाजपा गठबंधन सरकार की मदद करते हैं उनका कहना था कि अगला विधानसभा चुनाव भी भजपा विद्रोही संगठन की मदद से जीतना चाहती है इसलिए नागा समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्रोही गुट भाजपा को जिताने के लिए काम करते है। उनका कहना था कि अगर भाजपा ने नागालैंड में समस्या के समाधान का समझौता किया था तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।