मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। निर्जला एकादशी के अवसर पर गर्मी से राहत के लिए महवीर चौक बिजली घर पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा शनिवार को ठंडा शरबत बांटा। विद्युत कर्मचारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच ठंडी चीजों का दान देने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और बढती गर्मी को देखते हुए राहगीरों को राहत दिलाने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। जिसमे नरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, परवेज, रोहित मालिक, मोहित, सारोज, फुरकान, प्रदीप पीजी टू आदि कर्मचारी मोजूद रहे।
