विजयादशमी पर CM योगी व राज्यपाल ने प्रदेशवास‍ियों को दी शुभकामनाएं, कहा- भगवान श्रीराम देते है आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महानवमी व विजयादशमी के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी और राज्यपाल ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर सारे प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं
महानवमी के इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बधाई दी है और कहा है कि, ‘समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को पावन पर्व ‘महानवमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी, शुभ फलदायिनी माता सिद्धिदात्री की अनुकंपा समस्त प्राणि जगत पर बनी रहे, माँ सभी के मनोरथ पूर्ण करें। जय मां भगवती!’

सीएम योगी ने लोगों को नियमों का पालन करने को कहा
इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी कहा है कि, विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। योगी ने कहा कि नैतिक, मानवीय व सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कर पर्व मनाएं।

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
सीएम योगी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी प्रदेशवासियों को महानवमी व विजयादशमी की बधाई दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस पावन अवसर पर कहा कि संसार की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति मां भगवती संचालित करती हैं और इनके अनंत रूप हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। यह पर्व केवल उपवास का नहीं बल्कि नारी शक्ति और उनके प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। ऐसा कहते हुए उन्होंने लोगों को इस शुभ अवसर की बधाई दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी लोगों को विजयादशमी की बधाई
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी महानवमी व विजयादशमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ऐसा कहते हुए लोगों को यह इस अवसर पर बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर चलने की प्ररणा लेने के लिए कहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *