विचार मंच द्वारा पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की मनाई गई पुण्यतिथि

विचार मंच द्वारा पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की मनाई गई पुण्यतिथि

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के तत्वाधान में सैकडों कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की 14 वीं पुण्य तिथि मनाई गयी। इस दौरान आत्मा की शांति को हवन यज्ञ एवं दो मिनट का मौन धारण कर चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। शहर की पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की 14वी पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। सभा की अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह सिम्भालका व संचालन उमादत्त शर्मा के द्वारा किया गया। साथ ही अनिल कुमार विधायक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय हैं कि प्रति वर्ष दो मई को वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच के द्वारा पूर्व राज्यपाल की पुण्य तिथि को मनाता आ रहा हैं। पिछले दो वर्षो से कोरोना के चलते सभा निरस्त कर,जनपद शामली में स्थित वीरेन्द्र वर्मा की प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाकर फूलमालाओंं से सजाया गया था। सभा में पधारे वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखते हुए पूर्व राज्यपाल के बताये गये रास्ते पर चलने का आवाहन किया। वही लोगों को भी पूर्व राज्यपाल के बताये रास्तो पर चलने के लिए प्रेरित करने का आहवान किया। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के जिला अध्यक्ष चौ . देवी सिंह सिम्भालका, संयोजक पंडित उमादत शर्मा के अतिरिक्त मास्टर सुन्दर पाल , बुजवीर सिंह ऐड, जगदीशज़ अनोश, युद्धवीरसिंह आर्य, आन्द्रपाल तोमर , यशपाल मलिक ईश्व, नेत्रपाल सिंह, गजेन्द्र पाल , सुक्रर्मपाल सिंह सहरावत, रामपाल वर्मा, सत्येन्द्र सिंह, किरण वर्मा, जगदीश अरोरा, गजेन्द्रपाल, भीम सिंह , विजयकुश के.डी वर्मा, जगदीश बालियान, धर्मवीर भालूक , चौर ऋषिपाल सिंह यशपालसिंह चौ नेत्रपाल सिह , राजवीर सिंह , बृजपाल सिंह , सोमेन्द्र सिंह , जगदीश अरोरा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *