विकास हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विकास हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

शामली। झिंझाना पुलिस ने विकास हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे हत्यारोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे के मौहल्ला ताडवाला में विकास सैनी पुत्र दिलदार सैनी की पडौस के ही दो युवकों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने पिता पूर्व सभासद दिलदार सैनी के साथ दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था। गली में ही खडे दो युवकों ने विकास को बात करने के बहाने रोक लिया था जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते दोनों युवकों ने विकास को गोली मार दी थी। घटना के संबंध में मृतक के ताऊ रामकुमार ने मौहल्ले के ही हरिओम कश्यप व सुनील पुत्र धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी थी लेकिन वे हाथ नहीं लग पाए थे। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपित हरिओम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि सुनील अभी तक फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को दूसरे हत्यारोपी को भी हौशंगपुर मार्ग से गिरफ्तार करने का दावा किया। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी सुनील उर्फ पेठा को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *