विकास कार्यों की समीक्षा बैठक , आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में जनपद की चौथी रैंक

बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तीव्रता लाए जाने और सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

कहा कि,शासन द्वारा संचालित योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए और किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक रूप से कार्यालय पर चक्कर ना लगवाए जाएं।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि, जिन स्कूलों के ऊपर से विद्युत लाइन निकल रही है ,उन्हें तत्काल हटाया जाए और जर्जर तार स्कूलों के आसपास बिल्कुल ना हों। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईकेवाईसी का रिव्यू करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *