वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मंे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां की पेश

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मंे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां की पेश

चिलकाना। सुलतानपुर के न्यू कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अकबर कुरैशी, थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय तथा समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में देश रंगीला, फनी डांस, बंम बंम बोले, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ओम सांई राम, बूमरो बूमरो आदि थीम पर नृत्य प्रस्तुत किए। अकबर कुरैशी तथा सत्येन्द्र राय ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती है, इसलिए अपना भविष्य अच्छा बनाने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इस दौरान अपनी अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में पलक, स्नेहा त्यागी, आरती, अंशिका, वाशु सैनी, अंशुमन, रिजा, अनज्ञा, गौरव त्यागी, इजना, श्रृष्टी, तनय, वैष्नवी, विधि, पीहू, अभिज्ञान, मानवी, मो. अहमद, नूर फातिमा, इनया अंसारी, दैविक सैनी आदि रहे। कार्यक्रम में एसआई मुकेश दिनकर, अतुल कुमार, सुभाष वालिया, विकास सैनी, बिजेंद्र कौशिक, नावेद अली, रजत आदि रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *