वाराणसी में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ पट्टी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ पट्टी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी शहर के लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में शातिर हिस्ट्रीशीटर इनामी अनिल कुमार यादव उर्फ पट्टी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार को हुई। पुलिस ने पूछताछ और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनाें के अनुसार अनिल यादव शनिवार की देर रात करीब दो बजे शराब के नशे में धुत होकर अपने घर औरंगाबाद पहुंचा था, जहां उसकी पत्नी से नशे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात तीन बजे के आसपास उसने फांसी लगा ली। रविवार को दिन चढ़ने तक जब वह कमरे से नही निकला तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो पट्टी का शव लटका मिला। पुलिस ने परिजनों के साथ पत्नी से भी देर तक पूछताछ करने के बाद छानबीन की।

लक्सा पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह घरेलू कलह मानी जा रही है। अनिल यादव पर वाराणसी के लक्सा, दशाश्वमेध, सिगरा, शिवपुर समेत कई थानों में हत्या और लूट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा होकर घर आया था। गाजीपुर जनपद के रहने वाले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र की सिद्धगिरी बाग पर हुई हत्या में भी अनिल यादव का नाम सामने आया था। अनिल पर पूर्व में पचास हजार का इनाम भी घोषित रहा। लक्सा थाने पर इसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 38A है। लक्सा प्रभारी के अनुसार अनिल यादव की आत्महत्या के मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *