वाराणसी में स्वर्ण आभूषण की दुकान में भीषण आग, छह दमकल वाहनों ने दो घंटे में पाया काबू

वाराणसी में स्वर्ण आभूषण की दुकान में भीषण आग, छह दमकल वाहनों ने दो घंटे में पाया काबू

वाराणसी। वाराणसी में महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार को भीषण आग लग गयी। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और दुकान के मालिक को फोन से सूचना दी। इसी समय फायर सर्विस को भी सूचित किया गया। आग की विकरालता को देखते हुए अग्निशमन केन्द्र भेलूपुर से दो अग्निशमन वाहन एवं अग्निशमन केन्द्र चेतगंज से चार अग्निशमन वाहन मय आवश्यक स्टाफ घटना स्थल पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनन्द सिंह राजपूत ने बताया कि स्वर्ण आभूषण की दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दो वाहनों को रवाना किया गया लेकिन आग विकराल होने के कारण चार और वाहन भेजना पड़ा। फायर सर्विस स्टाफ ने पूरी मेहनत करते हुए पहले दुकान के भीतर प्रवेश किया। जहां धुआ भर चुका था, कड़ी मशक्कत के बाद भीतर बढ़ चुकी आग पर काबू पा लिया गया। दुकान के भीतर रखा हुआ फर्नीचर और कुछ अन्य सामान जलकर राख हो गया। वही स्टोर रूम तक आग पहुंच गई थी। दुकान में भारी नुकसान का अनुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *