वाराणसी में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने परिवार संग किए मां विशालाक्षी के दर्शन, मां वाराही मंदिर में भी टेका माथा

वाराणसी में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने परिवार संग किए मां विशालाक्षी के दर्शन, मां वाराही मंदिर में भी टेका माथा

वाराणसी। भारत के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के मीरघाट स्थित शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के दरबार में परिवार के साथ हाजिरी लगाई। 51 शक्तिपीठ में शामिल जागृत विशालाक्षी माता के मन्दिर में शीश नवाकर न्यायमूर्ति ने मंगल कामना की।

इस अवसर पर मंदिर के महंत पं सुरेश कुमार तिवारी ने षोडशोपचार विधि से उनके हाथों माता की पूजन कराया। न्यायमूर्ति ने सपत्नीक मां की आरती उतारकर दंडवत प्रणाम कर कुशल-मंगल की प्रार्थना की।

पूजन के बाद महंत पं सुरेश तिवारी ने उन्हें अंग वस्त्रम व उनकी पत्नी को साड़ी और प्रसाद देकर आंचल भरकर आशीर्वाद दिया। यहां से न्यायमूर्ति ने त्रिपुरा भैरवी स्थित मां वाराही देवी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गन्तव्य की ओर रवाना हो गए। दर्शन पूजन के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रही। दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह अपने मातहतों संग गलियों में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *