वाराणसी में टोल प्लाजा के खिलाफ किसानों का हंगामा! नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी में टोल प्लाजा के खिलाफ किसानों का हंगामा! नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर क्षेत्र के ढेरही स्थित टोल प्लाजा हटाने को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया । टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के महाधरना के ऐलान को देखते हुए मौके पर और वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सुरक्षा की किलेबंदी की गई है। महाधरने में भाग लेने के लिए जा रहे किसान संगठनों के नेताओं और किसानों को जगह—जगह पुलिस बल ने रोक लिया। इसको लेकर पुलिस अफसरों और किसानों के बीच कई जगह नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई।

इस दौरान अपरान्ह में क्षेत्रीय किसान नेता अजीत सिंह डोभी की ओर से सरकारी बस में सवार होकर किसान टोल प्लाजा के पास पहुंचे। उनके हाथ में तिरंगा था। टोल के पास पहुंचते ही उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और लाइटर निकालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से ले गए। इस दौरान पुलिस ने अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया। टोल हटाने की मांग को लेकर धरने को देखते हुए अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं जौनपुर जनपद की सीमा पर भी पुलिस बल तैनात कर लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों जनपदों के अधिकारियों ने धरना स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बताते चले क्षेत्रीय किसानों की मांग है कि टोल प्लाजा के लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल शुल्क न लिया जाय। टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाय। किसानों की माग है कि दानगंज में करीब 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा कराया जाय। आरोप है कि सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने के बावजूद टोल वसूली की जा रही है। महाधरने के ऐलान पर प्रशासन ने पहले से ही इलाके में धारा-144 लागू कर दी थी। बुधवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है और किसानों को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *