वाराणसी: कमरे में मिला युवक का रक्तरंजित शव, चाकू से हत्या की आशंका, दोस्त हिरासत में

वाराणसी: कमरे में मिला युवक का रक्तरंजित शव, चाकू से हत्या की आशंका, दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक का रक्तरंजित शव उसके कमरे से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भेलूपुर एसीपी, थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दीपांशु राय के रूप में हुई है। वह अपने मित्र खुश पांडेय के साथ बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी के एक कमरे में रहता था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना मिली कि दीपांशु अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपांशु का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी धारदार हथियार, संभवतः चाकू, से हमला कर उसकी हत्या की गई।

इस संबंध में एसीपी भेलूपुर ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बजरडीहा स्थित वीडीए काॅलोनी में दीपांशु राय और खुश पांडेय दोनों दोस्त एक कमरे में रहते थे। रात 3 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपांशु राय अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। मौक पर दीपांशु राय खून से लथपथ मृत अवस्था में कमरे में पड़ा था। मृतक के दोस्त खुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *