वाराणसी: इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर ऑटो चालकों की जांच, बिना कागज और परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई

वाराणसी: इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर ऑटो चालकों की जांच, बिना कागज और परमिट वाले वाहनों पर कार्रवाई

वाराणसी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) यातायात अंशुमान मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर ऑटो चालकों के लाइसेंस और उनके वाहनाें के कागजों की जांच की गई। इस दौरान कई वाहन को बिना कागज, बिना अनुमति पत्र के ही सड़क पर दौड़ते हुए मिले है। यातायात पुलिस ने नियमानुसार उन वाहन चालकाें के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।

एक नवंबर से चल रहे यातायात माह के बीच में धनतरेस के दिन एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के नेतृत्व में एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आसिफ सिद्दीकी सहित एक टीम इंग्लिशिया लाइन चौराहे पर पहुंचीं। चौराहे पर चारों तरफ खड़े वाहनों को सबसे पहले चेक किया गया। इसमें कुछ ने अपने वाहन पेपर का रीनिवल कराया था तो कुछ बिना अनुमति पत्र के ही ऑटो दौड़ा रहे थे। यातायात पुलिस के बड़े अधिकारियों को देखकर ऑटो वालों के होश उड़ गए।

यातायात पुलिस को देखकर भाग रहे ऑटो चालकों को टीम के सदस्यों ने घेर बंदी कर पकड़ा और कागज नहीं मिलने पर कार्रवाई कर दी। इस अवसर पर एसीपी यातायात प्रवीण कुमार ने कहा कि त्योहारों के मौसम में बिना पेपर के चल रहे ऑटो तथा अन्य वाहनों को चेक किया जा रहा है। यह दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस की एक पल है। नवंबर माह के अंत तक यह अभियान चलता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *