पुरकाजी। क्रान्ति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजकिशोर उर्फ बिट्टू गुप्ता, गुप्ता चाट भडारं पुरकाजी के दुख मे शामिल हुआ।
क्रान्ति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने बताया कि करीब दो दिन पहले पुरकाजी के वरिष्ट समाजसेवी भाजपा नेता गुप्ता चाट भडारं के मालिक ब्रजकिशोर उर्फ बिट्टू गुप्ता की दो भांजियों की कुल्लु मनाली एक दुर्घटना मे मृत्यु हो गयी।दोनों भांजिया मे एक भांजी इंजिनियर व एक भांजी सीए थी। बिट्टू गुप्ता के परिवार के साथ साथ क्षैत्र के लोगों को भी बहुत बड़ा आघात लगा। क्रान्ति सेना बिटटु गुप्ता जी के दुख मे शामिल हुआ उनको सांत्वना प्रदान की। क्रान्ति सेना महानगर महासचिव जितेन्द्र गोस्वामी, महानगर कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तायल, शिवम् पडितं वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।
