लोन से लेकर बैंक पार्टनरशिप तक का झांसा, 35 लाख की ठगी और जमीन हड़पने का आरोप; महोबा में 5 पर केस

लोन से लेकर बैंक पार्टनरशिप तक का झांसा, 35 लाख की ठगी और जमीन हड़पने का आरोप; महोबा में 5 पर केस

महोबा। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में लोन दिलाने और बैंक में पार्टनरशिप के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी और जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित ने दोस्त पर ही अपने अन्य साथियों के साथ मदद के नाम पर उसे ठगने का आरोप लगाया है।

महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालीपहाड़ी निवासी मनोज कुमार उपाध्याय पुत्र राम सहोदर ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी और पत्नी ऊषा की तबियत खराब चल थी। इसी दौरान दोस्त सतीश कुमार चौरसिया से मदद मांगी। सतीश ने उन्हें अपने पार्टनर हसीन खां पुत्र रहमान उल्ला खां निवासी बंधानवार्ड से मिलवाया।

पीड़ित के अनुसार हसीन खां ने उनकी पत्नी उषा के नाम बैंक से 7 लाख रुपये का लोन कराया। वह हर महीने किस्त जमा करते रहे और पूरा लोन चुका दिया। लोन चुकने के बाद हसीन खां ने भरोसा जीतकर अपने बैंक में पार्टनर बनाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे। जिसके लिए उसने अपने दोस्त राजेन्द्र चंदेल से 14 लाख रुपये लेकर हसीन खां के खाते में भेजे और 6 लाख रुपये नगद दिए।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद हसीन खां ने विश्वासघात कर पत्नी की जमीन 20 लाख रुपये में रहननामा के बजाय धोखे से इकरारनामा करा लिया। पीड़ित ने किस्तों में 20 लाख 80 हजार रुपये हसीन खां और रहीस अली को और दिए। जब जमीन की लिखा-पढ़ी निरस्त करने को कहा तो और रुपये की मांग की गई। जिसके बाद सतीश चौरसिया और हसीन खां ने मिलकर मुख्यालय निवासी संभव तिवारी से भी 15 लाख रुपये दिलवाए और दबाव में उनकी जमीन का बैनामा करा लिया।

इस तरह कुल 35 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर मुनाफा सहित 70 लाख रुपये का झांसा देकर उसकी रकम हड़प ली है। पीड़ित ने बताया कि हसीन खां , संभव तिवारी , रहीस अली, सतीश चौरसिया और हनीफ हाजी द्वारा रेडएसएमएस नाम से बैंक चलाई जा रही है। इनके द्वारा करोड़ों की हेराफेरी की जा रही है। और इनके विदेशों में अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियों के संपर्क भी हैं और ये डर के कारण किसी को शिकायत नहीं करने देते। मामले को लेकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने उसके पास मामले को लेकर ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग और रसीद होने का भी दावा किया गया है।

मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हसीन खां, संभव तिवारी, रहीश अली, सतीश चौरसिया और हनीफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दिनेश तिवारी द्वारा की जा रही है। मामले में जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *