लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत बरकरार, अब सलमान खान के वकील को मिली धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत अब भी बरकरार है। दरअसल, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी दी है।

वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र जोधपुर में ओल्ड हाई कोर्ट के जुबली चेंबर की कुंडी में मिला है। धमकी में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे का संकेत दिया गया है, उसके बाद एहतियात के तौर पर हस्तीमल सारस्वत के घर पर अब सिक्योरिटी लगाई जाएगी।

बता दें कि इससे पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *