बर्लिन। जर्मनी की अग्रणी विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने कहा है कि वह 30 जून तक रूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करेगी।
रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद फरवरी में लुफ्थांसा ने रूस के ऊपर से सभी उड़ानें निलंबित कर दी थी। शुरुआत में ये प्रतिबंध 28 मई तक के लिए लगाये गये थे। एयरलाइन ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “लुफ्थांसा वायु नियमन में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 30 जून तक रूसी हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करेगा। इस वजह से हमें इस अवधि के भीतर रूस से आने-जाने वाली सभी लुफ्थांसा उड़ानों को रद्द करना होगा।”
सैन्य अभियान शुरू होने के बाद यूरोपीय संघ के देशों और उनके कुछ सहयोगियों ने रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया, जिसके बाद माॅस्को ने इन देशों के खिलाफ भी इसी तरह के उपाय किये।


