मुजफ्फरनगर(संजय धीमान) । लायंस क्लब उन्नति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख अध्यापकों एवं लॉयन सदस्यों के माता-पिता को शाल उढ़ा व शिक्षकों को साथ साथ प्रशंसिपत्र देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्यअतिथि श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह जी (एडीएम प्रशासन) क्लब के अध्यक्ष निखिल मित्तल, सचिव मनीष जैन व क्लब जीएमटी सीए अजय अग्रवाल जी को मंचासीन किया गया उपरांत माता सरस्वती जी एवम सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्ण जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया गया एवम मंचासीन मुख्य अतिथि एडीएम श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह जी को माल्यार्पण कर व शोल उढ़ाकर एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता लायन निखिल मित्तल ने की व सभा का सुन्दर संचालन क्लब जीएमटी लायन श्रीमती रीना अग्रवाल व मास्टर प्रथम मित्तल ने किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में 5 अध्यापकों का सम्मान किया गया । इसी क्रम में लॉयन सदस्यों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया जिसमें लायन अमित गर्ग जी की माता जी श्रीमति पुष्पा गर्ग जी, अध्यक्ष लायन निखिल मित्तल जी की माता श्रीमति कमलेश मित्तल जी, लायन मनीष मित्तल जी माता जी श्रीमति संतोष बंसल जी, लायन राहुल माहेश्वरी जी की माता जी श्रीमति सुनीता माहेश्वरी जी, लायन डॉक्टर विवेक जी की माता जी श्रीमति सुदेश गुलाटी जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदेन स्कूल के डायरेक्टर श्री विश्वरतन एवं श्रीमती धारा रतन रहे। सम्मानित किए गए अध्यापकों में श्रीमती मीरा शर्मा जी,श्रीमती अनुराधा वर्मा जी,श्री अनुराग सिंघल जी, डायरेक्टर दूनवैली स्कूल,निखिल भारद्वाज जी कोच बैडमिंटन,श्री अरुण गोयल जी एवम डॉक्टर विवेक होम्यो की माता जी श्रीमती सुदेश गुलाटी पूर्व अध्यापिका आदि सभी को सम्मानित किया गया।
सभा में मुख्य रूप से लायन अनिल कंसल (क्लब मार्केटिंग कम्युनिकेशन चैयरमैन एवम डिस्ट्रिक डायमंड), क्लब कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, लायन शालू मित्तल,लायन अर्चना जैन,लायन अमित गर्ग पूर्व जोन चैयरमैन,लायन शिवांगी गर्ग,लायन अतुल ऐरन लायनेड तनुजा ऐरनपूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉक्टर विवेक, डॉक्टर लायनेड बलजीत,उपाध्यक्ष लायन मनीष बंसल सीए, लायन प्रतिभा बंसल,लायन राहुल माहेश्वरी, लायनेड रचना माहेश्वरी, लायन राजीव माहेश्वरी, लायनेड हेमलता माहेश्वरी, लायन विशाल अग्रवाल लायनेड गरिमा अग्रवाल,लायन राजेश मितल, लायन मुकुल गोयल, लायनेड नीतू गोयल, लायन अनुज मित्तल, लायनेड निधि अग्रवाल आदि अनेकों सदस्यों ने बढ़ चढ़कर प्रोग्राम में भाग लिया सभा में उपस्थित सभी ने आज के सुन्दर आयोजन को सभी ने सराहा।
