लाटरी के पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे झगड़ालू गिरफ्तार

लाटरी के पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे झगड़ालू गिरफ्तार

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने लाटरी के पैसे के बंटवारे के लेकर झगड़ रहे झगड़ालू युवको को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान करते हुए सक्षम न्यायालय में पेश किया।
रविवार को कोतवाली कैराना पुलिस को जानकारी मिली कि लाटरी के पैसे के बंटवारे को लेकर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं जानकारी प्राप्त होते ही कोतवाली कैराना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और झगड़ालू युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई जहां पर पुलिस पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम प्रथम पक्ष के शाहिद पुत्र मोहम्मद इकबाल, जीशान पुत्र इकबाल ,शाहनवाज पुत्र शमशाद निवासी गण मोहल्ला मुल्तानियान कैराना व द्वितीय पक्ष के सलीम पुत्र नसरुद्दीन , अब्दुल्ला पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मुल्तानियान कैराना बताया उधर पुलिस ने झगड़ालू युवकों का शांति भंग की धारा में चालान करते हुए सक्षम न्यायालय में पेश किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *