लखीमपुर खीरी में युवती की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

लखीमपुर खीरी में युवती की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 20 वर्षीय युवती की गला दबकर हत्या करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेहजम भर्ती कराया है। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग ने मंगलवार को बताया कि छह अगस्त को थाना नीमगांव क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सात अगस्त को युवती का शव गांव के ही एक गन्ने के खेत में बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपिताें की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर रायपुर बुजुर्ग निवासी उमाशंकर (33) पुत्र सोम्बरी लाल का नाम सामने आया।

10 अगस्त को जब नीमगांव पुलिस टीम आरोपित उमाशंकर को गिरफ्तार करने रायपुर बुजुर्ग गांव पहुंची तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उमाशंकर के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, उसमें फंसा खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक चालू मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ हत्या के अलावा जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट का नया मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पूर्व में आबकारी अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *