लखनऊ में रोडवेज बस हादसा, वाहन से टक्कर में चालक-परिचालक समेत पांच घायल

लखनऊ में रोडवेज बस हादसा, वाहन से टक्कर में चालक-परिचालक समेत पांच घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को तकनीकी कारणों से रोडवेज बस एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत पांच यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने राहत बचाव करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

माेहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से फतेहपुर जा रही थी। बस मोहनलालगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मोहनलालगंज के सामने पहुंची तो तकनीकी कारण से आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। घटना में बस चालक फतेहपुर निवासी हरिओम, कानपुर देहात निवासी परिचालक मुकेश कुमार, सवारियों में रायबरेली निवासी बांसदेव निर्मल, अतुल सिंह और लखनऊ के ऐशबाग निवासी अशोक कुमार घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां से बस चालक हरिओम एवं यात्री बांसदेव निर्मल को बेहतर उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया है। शेष चोटिल हुए लोग बाद उपचार सीएचसी मोहनलालगंज से गंतव्य को रवाना हो गये ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *