लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: महिला से छेड़छाड़ व हत्या प्रयास मामले में बदमाश घायल

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: महिला से छेड़छाड़ व हत्या प्रयास मामले में बदमाश घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। तत्काल अभियुक्त को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

गाजीपुर थान पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छह जून को गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑटो चालक एवं उसके साथी ने छेड़छाड़ की। विरोध में आरोपितों ने महिला से मारपीट एवं गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित द्वारा उसे रिंग रोड स्थित सेक्टर-25 के पास सड़क पर फेंक देने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना गाजीपुर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना स्थानीय पुलिस एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम टीम को संयुक्त रूप से घटना के अनावरण के लगाया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्त सुमित कश्यप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने इस घटना में अपने साथी सनी उर्फ शनि कश्यप की संलिप्तता बताई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

07 जून को गाजीपुर पुलिस एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम व सर्विलांस टीम क्षेत्र के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त महिला से मारपीट के मामले फरार चल रहा सीतापुर निवासी शनि कश्यप घटना में प्रयुक्त ऑटो से कल्याण अपार्टमेंट की ओर से शक्ति नगर ढाल की तरफ आ रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा और ऑटो अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गया। इसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, आत्मरक्षार्थ पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शनि कश्यप के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को इलाज के लिए राजधानी के बलरामपुर अस्पताल भेजा। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *