रोड रोलर से टकराया डंपर, युवक घायल व कई बाईकें क्षतिग्रस्त

रोड रोलर से टकराया डंपर, युवक घायल व कई बाईकें क्षतिग्रस्त

गंगोह। कस्बा गंगोह के रामबाग रोड़ के समीप जंगली बाबा के आश्रम के सामने रोड रोलर व डम्पर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्की इतनी जोरदार थी कि डंपर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान से जा टकराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान का स्वामी सोनू पुत्र श्यामलाल अपनी दुकान को खोल रहा था। उसी समय रोड रोलर व डंपर की भिड़ंत के बाद डंपर उसकी दुकान में जा घुसा। इस हादसे में जहाँ दुकान पर खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों को नुकसान पहुँचा तो वहीं दुकान स्वामी सोनू पुत्र श्यामलाल भी बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *