रेलवे किरायेदारों की समस्याओं का होगा निवारण

रेलवे किरायेदारों की समस्याओं का होगा निवारण

बागपत। मंगलवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह जी से साउथ एवेन्यू स्थित उनके कार्यालय पर मिला। उन्होंने सांसद को रेलवे किरायेदारों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किराएदार बकाया किराया देना चाहते हैं एवं उनका किराएदारी में नाम भी वर्तमान पीढ़ी के अनुसार दर्ज कराना चाहते हैं। रेलवे की ओर से एक निश्चित सीमा पर दीवार कराने का भी सांसद जी से अनुरोध किया गया। उन्होंने रेल मंत्री एवं अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का उचित समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से भी आवंटन से अधिक अतिक्रमण खुद हटाने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष संदीप गोयल, मंत्री अतुल जिंदल एवं विनोद गोयल ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *