रेड टीम ने ब्लू टीम को किया परास्त बीएसएम क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 क्रिकेट लीग का समापन

शामली। शहर के बीएसएम क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 क्रिकेट लीग का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विजेता टीम को बधाई दी। जानकारी के अनुसार शहर के बीएसएम क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को अंडर-14 क्रिकेट लीग का समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी रहे जिनका स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बुके देखकर स्वागत किया। शामली डिस्ट्रिक क्रिकेट कोआर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसियेशन के निर्देशन में जनपद शामली में अंडर-14 क्रिकेट होम लीग का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों रेड, ग्रीन, ब्लू व यलो टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट लीग का अंतिम मैच रेड और ब्लू टीम के बीच खेला गया, पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में रेड टीम ने 233 रन बनाए, टीम ब्लू 40 आवेर में 208 रन बनाकर आउट हो गयी। क्रिकेट एकेडमी कोच नागेन्द्र खैवाल ने बताया कि क्रिकेट लीग के आयोजन का उद्देश्य किसी की हारजीत से नहीं है इसका उद्देश्य केवल जनपद के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाडियों का चयन करना था। उन्होंने कहा कि इससे शामली के क्रिकेट खिलाडियों की प्रतिभा सामने आएगी और उन्हें आगे खेलने का अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर राकी देशववाल, रजत निर्वाल, पंकज, सनी, दीपक, सादिक, फरमान, रोहित भी मौजूद रहे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *