रियल एस्टेट में अहम भूमिका निभा रही है कंपास इंक : रुशि भट्ट

रियल एस्टेट में अहम भूमिका निभा रही है कंपास इंक : रुशि भट्ट

गुडग़ांव (अशोक): तकनीकी क्षेत्र में प्रयासरत कंपास इंक
इंडिया विभिन्न संस्थानों की प्रौद्योगिकी क्षमता बढ़ाने में जुटी है
जिसका लाभ विभिन्न प्रतिष्ठानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डेटा
एनालिटिक्स के रुप में भी मिल रहा है। कंपास इंक की वरिष्ठ निदेशक व एआई
प्रमुख रुशि भट्ट ने बताया कि बैंगलुरु में नए अत्याधुनिक नवप्रवर्तन एवं
विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यह अमेरिका के बाद दूसरा
अंतर्राष्ट्रीय विकास केंद्र होगा। हैदराबाद में एक केंद्र पहले से ही
कार्य कर रहा है। अमेरिकी बाजार में मकान के खरीददारों और एजेंटों को
सशक्त करने में भी प्रतिष्ठान जुटा है। कंपास का लक्ष्य है कि रियल
एस्टेट परितंत्र के भागीदारों को डिजिटल के माध्यम से पूरी जानकारी
उपलब्ध कराई जाए। अमेरिका में रियल एस्टेट ब्रॉकरेज के तौर पर स्थापित
करने में कंपास ने काफी मदद की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *