नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा “नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “आप सभी को असत्य, अहंकार व अन्याय पर करुणा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”