रास्ते पर भरा पानी, बीमारी फैलने का खतरा

रास्ते पर भरा पानी, बीमारी फैलने का खतरा

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में मैंन रास्ते पर जलभराव होने के कारण ग्रामीणों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लोगों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते दलदल बन चुके हैं यह हालात तो तब है कि जब ग्रामीण कई बार पंचायत सचिव से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। रास्ते पर पानी भरे होने के कारण संक्रमित मच्छर पैदा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी लोगों को डरा रहा है। वैसे ही इन दिनो और डेंगू का बहुत प्रकोप चल रहा है और गांव में इस तरह पानी भरा हुआ है जिससे संक्रमण फैल रहा है जिससे खतरा बढ़ सकता है। ग्राम मोहम्मदपुर शकिस्त सुंदर सिंह ने बताया कि यह गांव की बड़ी समस्या है नालियों में कचरा आने से जलभराव हो जाता है जिसे जल्द ही साफ करा दिया जाएगा जल्द ही रास्ते को बनवा दिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *