पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने आज महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध पुरकाजी में नारेबाजी करते हुए जबरदस्त जुलूस निकाला।
प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर के नेतृत्व में बस स्टैंड से एक जुलूस निकाला गया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्ती लेकर बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए रोडवेज बस अड्डे से जलूस चला खादर रोड तक होता हुआ मुख्य मार्गों को वह बाजार में होता हुआ समाप्त हुआ। जुलूस में सभी महिलाएं रिया किन्नर के नेतृत्व में नारेबाजी कर रही थी उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी दो महिलाओं पर अत्याचार बंद करो शराब बंद करने की नारेबाजी करते हुए चल रहे थे इस मौके पर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण व क्षेत्रों में महिला व युवतियों पर अत्याचार किया जा रहा है उनका मकसद शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी हो वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बंद हो रिया किन्नर ने कहा कि उन्होंने यह संगठन महिलाओं की आवाज उठाने के लिए बनाया है पुरकाजी क्षेत्र में अगर किसी के साथ भी अत्याचार हुआ तो उसका वह जोरदार तरीके से आवाज उठाएगी। वह महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेगी। रिया किन्नर ने कहां कि सभी अभिभावक अपनी बेटियों को शिक्षित करें वह उन को जागरूक करें वह अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएं इस मौके पर रिया किन्नर, कलबीरी मौसम कुलम पूजा शर्मा, मोहिनी, दीपांशु, सोनी, सविता ,सीमा, जूली, सुदेश ,सुनीता, निशी, मुकेश, मौसम अमिता, प्रदेश अध्यक्ष आदि मुख्य महिलाएं शामिल थी।
