सहारनपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि बाजार योजनान्तर्गत नवीन मण्डी स्थल सहारनपुर में आज ई-नाम दिवस का आयोजन किया गया। मण्डी समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मण्डी सचिव अशोक कुमार गुप्ता द्वारा रियल ई-ट्रेडिंग में अधिकतम भागीदारी करने वाले व्यापारी सुनील कुमार फर्म मै0 कन्धार फ्रूट कम्पनी, सुभाष चन्द फर्म मै0 रामजीदास कृष्णलाल एवं मौ0 शमशाद पुत्र इसरार मै0 कपूर एण्ड कम्पनी को ‘‘ई-नाम श्री‘‘ की उपाधि से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट की गयी। इसी प्रकार ई-ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मात्रा में अपनी उपज को विक्रीत करने वाले कृषक महफूज, सतपाल निवासीगण ग्राम चकदेवली व हरपाल निवासी ग्राम भलस्वा को ‘‘ई-नाम कृषक श्री‘‘ की उपाधि से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र एवं पीले रंग की टी शर्ट जिस पर ई-नेम का लोगो अंकित है मण्डी सचिव द्वारा प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त ई-नाम योजनान्तर्गत त्रैमासिक ड्रा भी निकाला गया, जिसमें श्रीमति प्रेमप्रकाश पत्नी इकबाल सिंह, वास्ते फर्म मै0 गुरू कृपा ट्रेडिंग कम्पनी को ‘‘ई-नाम भूषण‘‘ की उपाधि का प्रशस्ति पत्र एवं सैमसंग कम्पनी का एक स्मार्टफोन उपहार स्वरूप तथा इसी प्रकार सतपाल पुत्र दयाराम कटारिया (कृषक) निवासी ग्राम भलस्वा जिला सहारनपुर को ‘‘ई-नाम भूषण कृषक‘‘ की उपाधि का प्रशस्ति पत्र सैमसंग कम्पनी का एक स्मार्टफोन उपहार स्वरूप दिया गया। मण्डी सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘अन्नदाता देवो भवः, किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी‘‘ के सम्बन्ध में उपस्थित कृषकों व व्यापारियों को ई-नाम की समस्त प्रक्रिया का चरणबद्ध तरीके से लाईव डैमो किया गया तथा किसानों व व्यापारियों को मोबाइल ऐप का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सोम, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, जगपाल सिंह सैनी,जगपाल पुण्डीर, निशान सिंह, संजय सिंह मण्डी निरीक्षक, अनुराग चतुर्वेदी मण्डी सहायक, विरेन्द्र कुमार मण्डी सहायक, व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं कृषकगण सम्मिलित हुए।


