
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांच स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया गया है l इस शिविर का आयोजन दिनांक 21 से 27 मई तक सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में होने जा रहा है I इस शिविर में अलग-अलग विश्वविद्यालयों की तरफ से 10 स्वयंसेवक चयनित किए गए हैं जिसमें चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के पांच स्वयंसेवक मोहम्मद सादान,ओम शंकर, अक्षय कुमार,रोहित गिरी तथा राजीव गंगवार चयनित हुए हैं जोकि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे l कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी तथा तथा उनसे श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा की l राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह इकाई प्रथम तथा डॉक्टर जॉनी कुमार इकाई तृतीय ने भी चयन चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी तथा स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए पूर्ण समर्पण भाव से प्रतिभाग करने को कहा।


