राशन कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, लाभांश बढ़ा तो खिले चेहरे; नई ई-पॉस फीडबैक प्रणाली भी शुरू

राशन कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, लाभांश बढ़ा तो खिले चेहरे; नई ई-पॉस फीडबैक प्रणाली भी शुरू

शामली। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं (राशन कोटेदारों) के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने और सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक यादव ने की, जबकि संचालन जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने किया। इस दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप समेत खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उचित दर विक्रेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की रीढ़ हैं और उनके आर्थिक हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। लाभांश बढ़ाए जाने से राशन कोटेदारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। साथ ही अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके लिए सरकार की ओर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन तथा लाभांश वृद्धि और नई प्रणाली के शुभारंभ का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन एवं अंत्योदय की भावना के अनुरूप सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने लाभांश वृद्धि और नई डिजिटल प्रणाली को उचित दर विक्रेताओं के लिए आर्थिक संबल देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्रावण मास के तृतीय सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर सरकार की ओर से किए गए निर्णयों के लिए उचित दर विक्रेताओं को बधाई दी गई। कार्यक्रम में कोटेदारों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *