रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश (30 जिलों) के संयोजक नामित हुए गजराज सिंह

हापुड़। जनपद हापुड़ मे राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय पूर्व एमएलसी जी द्वारा आयोजित चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में आगमी नवम्बर व दिसम्बर में संपन्न होने वाले नगर निकाय चुनावों एवं संगठन को मजबूत करने पर जिम्मेदारी/नियुक्ति का था तथा प्रदेश अध्यक्ष राय व गजराज सिंह ने सँयुक्त रूप से अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान, व्यापारी छात्र रोजगार व व्यापार मंदी व वर्तमान ज्यादातर नगर पंचायत/ पालिका/निगमो के चेयरमैन के जनहित के काम नही करने के प्रति अत्यधिक परेशान है सरकार केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति में लोगों को उलझा कर उनका ध्यान बेरोजगारी महंगाई व अन्य महत्वपूर्ण चीजों से हटा रही है इस कारण बहुत लोग वर्तमान सरकार से नाराज हैं और इस समस्या को देखते हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश के नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं नगर निगम में वार्ड स्तर एवं चेयरमैन स्तर पर अपने प्रत्याशी घोषित करेगी एवं साथ ही साथ जिला अध्यक्षयो की कार्य प्रणाली पर भी ध्यान दिया जाएगा। इन सभी चीजों के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय जी ने उत्तर प्रदेश को 3 जोनों में बांटा है जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश जिसमें 30 जिले व 6 डिवीजन आते हैं उसके लिए हापुड़ निवासी
गजराज सिंह (पूर्व विधायक) जोनल सयोंजक बनाया है अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों की सूची जिला अध्यक्षओ, विधायकों और पूर्व विधायकों के माध्यम से विचार-विमर्श करके प्रत्याशीयो की सूची पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गजराज सिंह प्राप्त करेंगे एवं इसी प्रकार बुंदेलखंड- मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से सुधाकर पांडेय को नियुक्त किया।
गजराज सिंह की पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयोंजक नामित पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों व लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *